बसंत पंचमी
यह माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आता है। यह दिन मुख्य रूप से विद्या, कला और संगीत की देवी माँ सरस्वती को समर्पित है। इस दिन विद्यार्थी अपनी पुस्तकें, वाद्य यंत्र और कला उपकरण देवी के चरणों में रखकर विद्या की कामना करते हैं। वर्ष 2027 में बसंत पंचमी 11 फरवरी 2027 (गुरुवार) को है। इस दिन ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा की जाती है।
पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:03 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक (पूर्वाह्न काल) है ।
शारदीय नवरात्रि
नवरात्रि के समय विशेषकर दक्षिण भारत और पूर्वी भारत (जैसे पश्चिम बंगाल, ओडिशा) में दुर्गा पूजा के आखिरी तीन दिनों (सप्तमी, अष्टमी और नवमी) में देवी सरस्वती की विशेष आराधना की जाती है, जिसे महानवमी या सरस्वती पूजा के रूप में भी मनाया जाता है। यहाँ भी यह उत्सव मनाया जाएगा इस बार 18,19,20 अक्टूबर 2026 (सप्तमी ,अष्टमी नवमी )को ये त्रिदिवसीय उत्सव मनाया जाएगा ।
